Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Jharkhand News: झारखंड के माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर उमड़ा आस्था सैलाब

Jharkhand News: नवरात्रि के प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की हो रही है पूजा। इसी अवसर पर झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में चैती नवरात्र के अवसर पर आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा है। झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
लम्बी कतार में भक्त कर रहे दर्शन का इंतजार
नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। भक्तजन लंबी कतारों में खड़े होकर मां छिन्नमस्तिका के दर्शन कर रहे हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही साफ-सफाई, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !