Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-28

Vehicles On Fire: पलामू जिले में अज्ञात अपराधियों ने दो हाइवा को आग के हवाले किया

Vehicles On Fire: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कोदवडिया गांव में कल मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने दो हाइवा को आग के हवाले कर दिया।



घटना रात करीब 10:15 बजे की है, जब अपराधियों ने दोनों हाइवा चालकों के साथ पहले मारपीट की और फिर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।

घटना के विवरण

जानकारी के अनुसार, छतरपुर क्षेत्र के जवरा स्थित शिवम स्टोन माइंस से हाइवा पत्थर लोड कर जा रहा था, तभी अज्ञात अपराधियों ने हाइवा को रुकवाया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच सामने से एक और खाली हाइवा माइंस की तरफ जा रहा था, जिसे अपराधियों ने रुकवाया और चालक के साथ मारपीट की। दोनों चालकों के साथ मारपीट के बाद अपराधियों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया।

नुकसान और पुलिस कार्रवाई

शिवम स्टोन के संचालक उमाकांत जायसवाल उर्फ मुन्ना जायसवाल ने बताया कि इस घटना से करीब 60 लाख का नुकसान हुआ है। चालक ने वाहन नहीं जलाने की आग्रह भी किया, लेकिन अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट की और हाइवा में आग लगा दी। घटना की सूचना छतरपुर पुलिस को दी गई है, जो अपराधियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

पुलिस की जांच

छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की तलाश में पुलिस इलाके में छापामारी कर रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !