Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-19

Jamshedpur News: बिष्टुपुर का गन शॉप संचालक लापता, लाइसेंसधारकों के हथियार फंसे, सोनारी थाना में मामला दर्ज

Jamshedpur: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने जमशेदपुर के सोनारी थाना में एक गन शॉप के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि बिष्टुपुर थाना के पास स्थित एटी दॉ एंड कंपनी नामक दुकान के संचालक अचानक लापता हो गए हैं, जिससे कई लाइसेंसधारकों के हथियार फंस गए हैं।

आचार संहिता के दौरान जमा कराए गए थे हथियार
बताया जा रहा है कि नवंबर 2025 में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के समय लागू आचार संहिता के तहत क्षेत्र के कई लोगों ने अपने लाइसेंसी हथियार इस दुकान में जमा कराए थे। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जब लोग अपने हथियार वापस लेने पहुंचे, तो दुकान बंद मिली।

महीनों से बंद है दुकान, कोई संपर्क नहीं
दुकान के बाहर एक नोटिस चिपकाया गया था, जिसमें संचालक के बीमार होने और शहर से बाहर जाने की बात कही गई थी। हालांकि, कई महीने बीत जाने के बावजूद न तो दुकान खुली और न ही संचालक का कोई सुराग मिल पाया है। बताया जा रहा है कि वह फोन कॉल का भी जवाब नहीं दे रहा है।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए राकेश तिवारी ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर लाइसेंसधारकों के हथियार सुरक्षित वापस दिलाने की मांग करेगा।

पुलिस कर रही मामले की जांच
सोनारी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुकानदार की तलाश की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी, ताकि लाइसेंसधारकों को राहत मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !