Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Horoscope: आज का राशिफल – 20 मार्च 2026, शुक्रवार

Horoscope: राशिफल हमारे दिन की शुरुआत को थोड़ा आसान और बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके जरिए हमें यह अंदाजा मिलता है कि आज का दिन हमारे लिए कैसा रहने वाला है यानी काम, पैसे, रिश्ते और सेहत के मामले में।20 मार्च 2026, शुक्रवार का यह राशिफल सभी 12 राशियों के लिए तैयार किया गया है, ताकि आप अपने दिन की सही प्लानिंग कर सकें और आने वाले अवसरों का पूरा फायदा उठा सकें। 

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन थोड़ा बिज़ी रहेगा। दूसरों की वजह से टेंशन हो सकती है, बाहर का खाना अवॉइड करें। नौकरी ढूंढ रहे हैं तो अच्छी खबर मिल सकती है। पॉजिटिव सोच रखें। लाइफ पार्टनर और परिवार का साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु ,  वे, वो)
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए मौके मिलेंगे और परिवार- दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन खुश रहेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि  (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज पैसा मिलने के योग हैं। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। अचानक फायदा होगा और नाम-इज्जत बढ़ेगी। काम में तरक्की के मौके मिलेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी।

कर्क राशि  (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। पार्टनरशिप में फायदा कम हो सकता है। मीठा बोलें और गुस्से पर कंट्रोल रखें। शादी के योग बन सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशि  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन मिला-जुला रहेगा। काम में तालमेल बनाए रखें। कोई खबर मिल सकती है। थोड़ा आराम करें और सोच-समझकर फैसले लें। रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है। ऑफिस में बॉस का सपोर्ट मिलेगा। दुश्मन कमजोर रहेंगे। काम में सफलता मिलेगी। प्यार में लापरवाही से झगड़ा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मेहनत से काम पूरे होंगे और पैसा भी मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। इज्जत बढ़ेगी। मीठा बोलेंगे तो रिश्ते मजबूत होंगे। आलस से बचें। सेहत बेहतर होगी।

वृश्चिक राशि  (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। नए लोगों से फायदा होगा। रिस्की काम करते समय सावधानी रखें। महिलाओं के सहयोग से लाभ होगा। पार्टनर का साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज काम ज्यादा रहेगा, लेकिन गति थोड़ी धीमी होगी। हिम्मत बनाए रखें, आगे बढ़ेंगे। परिवार में तालमेल जरूरी है। धार्मिक कामों में मन लगेगा। सेहत धीरे-धीरे सुधरेगी।

मकर राशि  (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज यात्रा सुखद रहेगी। काम में तरक्की की खबर मिल सकती है। कोई गिफ्ट या सम्मान मिल सकता है। घर में हल्की परेशानी आ सकती है, समझदारी से संभाल लें। सेहत सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि  (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। खर्च बढ़ सकता है। छुपे दुश्मनों से सावधान रहें। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किस्मत आपका साथ देगी। दुश्मन हारेंगे और इज्जत बढ़ेगी। शांति से काम करें, सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। विदेश से फायदा मिलने के योग हैं। सेहत ठीक रहेगी।

यह राशिफल सामान्य जानकारी पर आधारित है। आपकी कुंडली के हिसाब से थोड़ा फर्क हो सकता है, इसलिए जरूरत हो तो ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !