Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Jamshedpur: लिटिल फ्लॉवर स्कूल में 14 करोड़ की वसूली पर बवाल, विरोध में गेट के बाहर जलाया नोटिस

Jamshedpur: लिटिल फ्लॉवर स्कूल में “भवन निधि” को लेकर बवाल में अभिभावकों से वसूली पर गंभीर सवाल उठ रहे है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने नोटिस जलाकर  विरोध कर, उपायुक्त से जांच की मांग की है।

भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाया गंभीर सवाल, प्रशासन से की शिकायत और जांच की मांग
जमशेदपुर के टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल में “भवन निधि” के नाम पर करीब 14 करोड़ रुपये वसूलने की योजना को लेकर विवाद बढ़ गया है। भाजपा नेता और शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को ईमेल के जरिए शिकायत की है।

फीस के नाम पर मनमानी का आरोप
उनका कहना है कि स्कूल हर छात्र से हर महीने 1000 रुपए और नए एडमिशन पर 12,000 रुपए ले रहा है, जो शिक्षा के अधिकार कानून 2009 के खिलाफ है। बिना सरकार की मंजूरी के इस तरह फीस लेना गलत है और इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अंकित आनंद ने मांग की है कि इस मामले की जांच हो, वसूली तुरंत रोकी जाए, जिम्मेदार लोगों पर केस दर्ज हो और जो पैसे लिए गए हैं, वो पेरेंट्स को वापस किए जाएं।

नोटिस जलाकर विरोध किया और उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की 
शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने स्कूल के गेट के सामने प्रिंसिपल के साइन वाले नोटिस को जलाकर विरोध जताया। उन्होंने इस फैसले को “तुगलकी फरमान” बताया और इसे वापस लेने की मांग की।
उन्होंने जिला उपायुक्त से फोन पर बात भी की, जिस पर उपायुक्त ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।अंकित आनंद ने कहा कि अगर जल्दी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इस मुद्दे को लेकर कानूनी और जन आंदोलन दोनों करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !