Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Koderma Big News: कोडरमा के जयनगर थाना हाजत में आरोपी ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Koderma Big News: झारखंड के कोडरमा जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. यहां जयनगर थाना की हाजत में बंद एक 40 वर्षीय आरोपी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो जयनगर थाना क्षेत्र के "परसाबाद" का रहने वाला था. पुलिसकर्मियों ने गंभीर स्थिति में उसे तुरंत कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने थाने के भीतर कैदियों की सुरक्षा और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घरेलू विवाद के बाद पुलिस ने लिया था हिरासत में
जानकारी के अनुसार विजय कुमार दूसरे राज्यों में गाड़ी चलाने का काम करता था और करीब दो महीने पहले ही अपने घर लौटा था. बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था. पत्नी का आरोप था कि "विजय अत्यधिक शराब का सेवन करता है और अक्सर घर में मारपीट व गाली गलौज करता है." इसी घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर उसकी पत्नी गुरुवार को परसाबाद पुलिस पिकेट पहुंची थी. पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने गुरुवार रात को विजय को हिरासत में ले लिया था.

हाजत के भीतर कंबल फाड़कर बनाया फंदा
प्राथमिक पूछताछ के बाद परसाबाद पिकेट की पुलिस ने विजय को आगे की कार्रवाई के लिए जयनगर मुख्य थाना भेज दिया था. विजय को रात भर थाने की हाजत में रखा गया. चश्मदीदों और पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह उसने हाजत के भीतर ही "कंबल का किनारा फाड़कर" उसका फंदा बनाया और गले में लगाकर झूल गया. जब तक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ी, उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक हो चुकी थी. उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने घटना के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए जा सकते हैं कि आखिर हाजत के भीतर कैदी पर नजर रखने में चूक कैसे हुई. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिससे उनके घर में कोहराम मच गया है. पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि विजय ने इतना आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !