Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Dhanbad: युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

Dhanbad: धनबाद के कोयलांचल में रणधीर वर्मा चौक स्थित कृषक बाजार में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार 20 साल का एक युवक रोहित का शव संदिग्ध हालत में जमीन पर पड़ा मिला।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ी, पुलिस को दी जानकारी
घटनास्थल पर काफी लोग जमा हो गए और सब यही जानने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर क्या हुआ। शव पर मिले निशान और घटनास्थल की हालत देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और  इलाके को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस शुरुआती जांच में इसे हत्या की संभावना पर ध्यान दे रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी रंजिश, प्रेम-प्रसंग या पुराने विवाद के चलते हुआ। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर नजर रखकर जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !