Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

BREAKING: आदित्यपुर में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, आशियाना ट्रेड सेंटर के पास अवैध स्क्रैप टाल जमींदोज, सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

BREAKING: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप वर्षों से संचालित अवैध "स्क्रैप टाल" पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला और बेशकीमती सरकारी जमीन को पूरी तरह मुक्त करा लिया गया. अंचल अधिकारी के नेतृत्व में हुई इस औचक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के भू माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के बीच हड़कंप मच गया है.

अनाबाद बिहार और झारखंड सरकार की थी जमीन
जांच में यह पाया गया कि जिस भूमि पर स्क्रैप टाल का संचालन हो रहा था, वह राजस्व रिकॉर्ड में "अनाबाद बिहार और झारखंड सरकार" के नाम पर दर्ज है. इस सरकारी जमीन पर बिना किसी वैध दस्तावेज के लंबे समय से कब्जा जमाया गया था. अंचल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन अब सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है. इस जमीन के मुक्त होने से भविष्य में यहां जनहित की योजनाओं और सरकारी भवनों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

नशेड़ियों और संदिग्ध गतिविधियों का था केंद्र
स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है. बताया जा रहा है कि यह स्क्रैप टाल न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहा था, बल्कि "नशेड़ियों और संदिग्ध गतिविधियों का प्रमुख केंद्र" भी बन चुका था. अवैध टाल के हटने से आशियाना ट्रेड सेंटर के आसपास का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित होगा. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा इस स्थान पर कब्जा करने की कोशिश की गई, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

मौके पर मौजूद रहे अंचल अधिकारी और पुलिस बल
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अंचल निरीक्षक बलवंत सिंह, प्रधान सहायक तरुण ठाकुर और अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी ताकि किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटा जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !