Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Ranchi News: रांची नगर निगम का एक्शन, अशोक नगर से अरगोड़ा मार्ग पर हटा अतिक्रमण, गिफ्ट डीड की जमीन पर बुलडोजर चलाकर राहगीरों को दी राहत

Ranchi News: राजधानी को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के संकल्प के साथ रांची नगर निगम इन दिनों पूरी तरह "एक्शन मोड" में नजर आ रहा है. इसी कड़ी में निगम की टीम ने अशोक नगर से अरगोड़ा रोड पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. निगम ने "गिफ्ट डीड" की सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को पूरी तरह ध्वस्त कर भूमि को सुरक्षित कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद इस व्यस्त मार्ग पर यातायात सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है.

साईं आर्केड बिल्डिंग के पास हुई जमीन की मापी
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान निगम के अधिकारियों ने "साईं आर्केड बिल्डिंग" के समीप विवादित जमीन की विधिवत मापी कराई. जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि गिफ्ट डीड के तहत सरकार को दी गई जमीन पर अवैध रूप से टाइल्स और फ्लोरिंग कर कब्जा कर लिया गया था. निजी स्वार्थ के लिए सरकारी भूमि का उपयोग करने की पुष्टि होते ही निगम ने सख्त रुख अपनाया और बिना किसी देरी के "जेसीबी मशीन" (JCB Machine) की मदद से सभी अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया.

जाम की समस्या से मिलेगी बड़ी मुक्ति
स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार इस मार्ग पर पहले भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी. सड़क किनारे अवैध कब्जे और वहां खड़ी होने वाली गाड़ियों के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया था. अब रास्ता साफ हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !