Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Ranchi News: हेमंत सोरेन का दिखा अलग अंदाज, सरहुल के मौके पर खुद कार चलाकर पहुंचे सरना स्थल

Ranchi News: सरहुल के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। रांची में जब वो सिरमटोली सरना स्थल पहुंचे, तो इस बार उन्होंने कोई वीआईपी प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किया। बल्कि खुद ही कार ड्राइव करके वहां पहुंचे।

सीएम का सादा और अलग अंदाज लोगों को खूब भाया, कल्पना सोरेन ने शेयर की वीडियो
उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन और उनके दोनों बेटे भी मौजूद थे। खास बात ये रही कि सीएम खुद स्टीयरिंग संभाल रहे थे और सरहुल के गाने सुनते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ गाड़ी चला रहे थे, जबकि कल्पना सोरेन पीछे बैठी नजर आईं। इस पूरे पल का वीडियो कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को उनका ये सादा और जमीन से जुड़ा अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश 
पूजा के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सभी राज्यवासियों को सरहुल की शुभकामनाएं दीं और ‘जोहार’ कहा। उन्होंने बताया कि सरहुल सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि ये हमें प्रकृति के करीब रहने की सीख देता है। ये पर्व हमें याद दिलाता है कि जल, जंगल और जमीन के साथ संतुलन बनाकर ही हम अच्छा और सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !