Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Jamshedpur News: जुगसलाई में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, कचरा प्रबंधन और साफ-सफाई को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

Jamshedpur News: स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जुगसलाई नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को वार्ड संख्या 20 के सफगंज मोहल्ला और वार्ड संख्या 8 स्थित राजस्थान सेवा सदन हरिजन बस्ती में स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.


स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर दी गई जानकारी

चौपाल में वार्ड पार्षद नेहा सिंह और नीति चंद शासमाल मौजूद रहे. इस दौरान स्वच्छता विशेषज्ञ अमृता साक्षी ने लोगों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया. वहीं सीपीडी स्किल ट्रेनर सुजीत गिरी ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए घरों से निकलने वाले कचरे के सही तरीके से संग्रहण और निपटान के उपाय समझाए.

नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने वार्डों की समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा. नागरिकों ने कचरा उठाव की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत और पेयजल की समस्या जैसी मुद्दों पर ध्यान दिलाया. इस मौके पर लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे नगर परिषद के साथ मिलकर अपने क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाने में सहयोग करेंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !