Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-21

Simdega News: तलमंगा नवाटोली में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 280 पशु बरामद

Simdega News: सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड अंतर्गत तलमंगा नवाटोली गांव में शनिवार को पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 280 पशुओं को बरामद किया है. इस मामले में अवैध कारोबार में शामिल 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.


गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा के सिकाजोर बाजार से बड़ी संख्या में पशुओं को लाकर अंबापानी बाजार की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर तलमंगा नवाटोली गांव में छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 280 पशुओं को जब्त कर लिया.

मौके से तस्करों को पकड़ा गया
छापेमारी के दौरान पशुओं को ले जा रहे 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में पशु तस्करी के नेटवर्क को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

जांच में सामने आया तस्करी का नेटवर्क
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि इस क्षेत्र में पिछले कई महीनों से पशु तस्करी का अवैध धंधा चल रहा था. इस मामले में उड़ीसा के खटकुरबहाल निवासी मो. नाकु, मो. चाकु और मो. चमन के नाम सामने आए हैं. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है.

अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई
छापेमारी के दौरान अंचल अधिकारी सुधांशु पाठक, डीएसपी रणबीर सिंह, थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू, सुनील टोपनो और ब्रह्मदेव यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था. अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई की गई.

आरोपियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !