Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Potka Road Accident: तेज रफ्तार हाईवा ने कार और स्कूटी को मारी टक्कर, 6 घायल

Potka Road Accident: पोटका में एक बार फिर तेज रफ्तार का भयावह हादसा देखने को मिला। पोटका के हल्दीपोखर क्षेत्र में एक अनियंत्रित हाईवा ने कार और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए।

हादसे में 6 घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं, एक बच्चा और स्कूटी सवार लोग शामिल थे। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर की कार्रवाई और मुआवजे की मांग
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने टाटा-ओड़िशा मुख्य सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि आरोपी ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई की जाए और घायलों को उचित मुआवजा मिले।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला, पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। यह घटना फिर से तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर सवाल खड़े करती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !