Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Jamshedpur News: सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की पत्नी की जान गई

Jamshedpur News: 22 मार्च शहर के कोवाली गांव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में भाजपा नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंती बेसरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के क्रम उनके साथ यह भयावह हादसा हुआ है। 
तेज रफ्तार के हत्थे चढ़ी जिंदगी 
स्थानीय लोगों ने बताया कि खेलाराम बेसरा अपनी पत्नी के साथ बाइक पर जा रहे थे तभी सड़क पार करने के क्रम में एक टाटा मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृतक घोषित कर दिया गया। 

पुलिस ने वाहन जब्त कर लाया है और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है, साथ ही मामले की अग्रिम जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !