Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Dhanbad News: बोकारो में चोरों का आतंक, बंद मकान लाखों की संबत्ति गायब

Dhanbad News: बोकारो जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां चोर 3 महीने से बंद घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकद लेकर फरार हो गए हैं ।जानकारी के अनुसार, गोमिया थाना क्षेत्र के मस्जिद मोहल्ले स्थित सावित्री देवी का घर करीब तीन महीने पहले से बंद था। वह अपनी बेटी के यहां गई थीं और उसके बाद अन्य जगहों पर भी रुक गई थीं।
75 हजार नकद, टीवी, जेवरात समेत अन्य सामान गायब 
3 महीने बाद जब सावित्री देवी वापस अपने घर लौटीं तो बाहर का ताला सही सलामत था, लेकिन अंदर का दरवाजा टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की घटना का पता चला।
चोरों ने घर से करीब तीन लाख रुपये के जेवरात, 75 हजार रुपये नकद, 32 इंच का टीवी, पीतल के बर्तन, कपड़े, जमीन से जुड़े कागजात, बैंक पासबुक और चेकबुक समेत कई सामान चोरी कर लिया।

इस वारदात के बाद आम लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान के लिए छानबीन जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !