Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-22

Jamshedpur News: बारीडीह निराला पथ छठ घाट पर होगी गंगा आरती

Jamshedpur News: बारीडीह स्थित निराला पथ छठ घाट पर इस वर्ष पहली बार गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन छत्रपति जी शिवाजी महाराज युवा संघ के तत्वावधान में संपन्न होगा।
बड़ी संख्या में शामिल हो सकते हैं श्रद्धालु 
आयोजन समिति के संरक्षक आनंद विहार दुबे ने बताया कि छठ पूजा के पहले आरघा के उपरांत बनारस से आए अनुभवी पंडितों द्वारा विधिवत गंगा आरती की जाएगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य छठ घाट की धार्मिक गरिमा को और बढ़ाना तथा लोगों को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !