Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

BREAKING: असम विधानसभा चुनाव के लिए JMM ने कसी कमर, 21 उम्मीदवारों की सूची जारी

BREAKING: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने असम के आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी की केंद्रीय समिति ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 21 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. इस सूची ने असम के चुनावी मैदान में JMM की मजबूत दावेदारी पेश कर दी है.

इन्हें मिला टिकट
जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने मजबात से प्रीति रेखा बारला, बिस्वनाथ से तेहारु गौर और खुमताई से अमित नाग को चुनावी मैदान में उतारा है. इसके अलावा गोसाईगांव से फेड्रिक्सन हासदा और बोकाजन (ST) सीट से प्रतापचिंग रंगफर को टिकट दिया गया है. पार्टी ने अनुभवी और स्थानीय चेहरों पर भरोसा जताते हुए डिगबोई, चबुआ, और दुलियाजान जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.



सूची में सामाजिक समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है, जिसमें सोनारी से बलदेव तेली, नाहरकटिया से संजय बाघ और तिटाबर से सोनिया जैसे नाम शामिल हैं. चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि JMM असम में झारखंडी मूल के लोगों और चाय बागान श्रमिकों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश कर रही है. बरचल्ला से अब्दुल माजन और रंगपारा से मैथ्यू टोपनो के नाम भी इस चुनावी मुकाबले को रोचक बना रहे हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा एक साथ 21 उम्मीदवारों की घोषणा करना यह संकेत देता है कि पार्टी इस बार असम विधानसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर है. अब देखना यह होगा कि पार्टी का "तीर-धनुष" असम की राजनीति में कितनी पैठ बना पाता है. फिलहाल, प्रत्याशियों की घोषणा के बाद संबंधित क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रचार की तैयारियां शुरू कर दी हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !