Tea Making Mistake: सुबह की पहली चाय हो या शाम की थकान दूर करने वाली चुस्की अगर कप में दूध डालते ही चाय फट जाए तो पूरा मूड खराब हो जाता है। लेकिन हर बार दूध खराब हो, ऐसा जरूरी नहीं है खासकर गर्मियों में ये समस्या ज्यादा होती है।चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जाये।
दूध क्यों फटता है?
दूध में पानी के साथ प्रोटीन और फैट होता हैं। जब इन पर अचानक असर पड़ता है, तो ये आपस में चिपक कर गुठली बना लेते हैं और इसी को हम दूध फटना कहते हैं।
मुख्य कारण
बहुत ज्यादा गर्म चाय और ठंडा दूध, अचानक तापमान बदलने से दूध फट जाता है
चाय ज्यादा खट्टी (एसिडिक) होना, जैसे नींबू या कुछ खास चाय पत्तियां
पुराना दूध, हल्का खराब दूध भी गर्म चाय में फट सकता है
बचने के आसान तरीके
चाय को थोड़ा ठंडा होने दें, फिर दूध डालें, दूध को पहले हल्का, गुनगुना कर लें, दूध धीरे-धीरे डालें और साथ में चाय चलाते रहें, नींबू वाली या ज्यादा खट्टी चाय में दूध न मिलाएं, ताजा दूध का इस्तेमाल करें
अगर आप बहुत गर्म या अलग फ्लेवर वाली चाय पीते हैं, तो सोया मिल्क या बादाम दूध भी ट्राई कर सकते हैं, ये जल्दी नहीं फटते। अब अगली बार चाय बनाते वक्त इन आसान टिप्स को याद रखें और बिना टेंशन के अपनी चाय का मजा लें