Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

National News: लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन, संकट के समय एकजुटता की अपील, विदेशों से 3.75 लाख भारतीयों की सुरक्षित वापसी

National News: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोकसभा में देश को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे हमने कोरोना के समय मिलकर मुश्किल हालात का सामना किया था, वैसे ही अब भी हमें एकजुट होकर तैयार रहना होगा।

जनता से संकट के समय धैर्य रखने की अपील 
उन्होंने कहा कि इस समय घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि धैर्य और शांति से काम लेने की जरूरत है। हमें सावधान और सतर्क रहना है, क्योंकि ऐसे हालात में कुछ लोग अफवाहें और झूठ फैलाने की कोशिश करते हैं। हमें ऐसे लोगों से बचना है और उनकी बातों पर भरोसा नहीं करना है।

पीएम मोदी ने राज्य सरकारों से भी अपील की कि संकट के समय कुछ लोग जमाखोरी और कालाबाजारी करने लगते हैं। ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए और जहां भी शिकायत मिले, तुरंत कार्रवाई हो।

विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा सबसे पहले 
उन्होंने यह भी कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच अब तक करीब 3.75 लाख भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। इनमें ईरान से आए करीब 1,000 लोग भी शामिल हैं, जिनमें 700 से ज्यादा मेडिकल छात्र हैं।


विदेशों में भारतीयों के लिए 24 घंटे सुविधा उपलब्ध कराना 
पीएम मोदी ने बताया कि सरकार के सभी मिशन विदेशों में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। चाहे वहां काम करने वाले भारतीय हों या घूमने गए लोग, सभी को हर तरह की सहायता दी जा रही है। इसके लिए 24 घंटे हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम भी चलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को तुरंत जानकारी और मदद मिल सके। उन्होंने ये भी कहा कि जब देश की सरकार और जनता मिलकर काम करते हैं, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !