Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-23

Jamshedpur Police Success : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुजरात से अपहृता युवती बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले की परसुडीह पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शादी की नीयत से अगवा की गई एक युवती को गुजरात के सूरत से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसे ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया है।


क्या है पूरा मामला:

पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल 2025 को परसुडीह थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू, किताडीह पश्चिम निवासी सिद्धिनन्द प्रसाद (49 वर्ष) ने अपनी बेटी के अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इस आधार पर परसुडीह थाना में कांड संख्या- 39/25, धारा 87 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत में सचिन शर्मा पर शादी की नीयत से युवती को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था।

गुजरात में छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार:
मामले की जांच के दौरान जमशेदपुर पुलिस की टीम गुजरात पहुंची। 21 मार्च 2026 को सूरत में छापेमारी कर पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन शर्मा (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से अपहृत युवती को सकुशल बरामद किया गया।

आरोपी से मोबाइल जब्त:
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक एंड्रॉइड मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया, जहां उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
आरोपी सचिन शर्मा (24 वर्ष) सूरत के डिंडोली थाना क्षेत्र के संतोषी भवन, जमुना पार्क का निवासी है, जबकि उसका स्थायी पता मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बताया गया है।

पुलिस की सतर्कता से बची युवती:
इस कार्रवाई को जमशेदपुर पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है, जिससे एक युवती को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !