Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Jamshedpur News: हिन्दू समाज एकता के लिए हिन्दू सम्मलेन का होगा आयोजन

Jamshedpur News: हिन्दू समाज में जागरण, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक समरसता के संरक्षण और संवर्धन का संदेश लेकर आयोजित किया जा रहा है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज सेवी शामिल होंगे 
इस सम्मेलन में क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धर्मप्रेमी एवं समाजसेवी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान धर्म, संस्कृति और समाज को सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ने और समाज में एकता एवं जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में संत परम श्रद्धेय महंत अनंत श्री विभूषित, रामानुजाचार्य, परमार्थ शिरोमणि, चित्रकूट गौरव, श्री श्री 1008 श्री डॉ. देवाचार्य जी महाराज का पावन सान्निध्य एवं आशीर्वचन प्राप्त होगा। उनके उद्बोधन से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं जीवन में धर्म के महत्व को समझने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा सनातन परंपराओं के प्रति जनमानस में नई चेतना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं और सभी वर्गों के लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई  कार्यक्रम 30 मार्च को बड़ीडी ह दुर्गा पूजा मैदान में संपन्न होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !