Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Khunti Firing News: खूंटी के तोरपा में गैस एजेंसी संचालक के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, दहशत में इलाका

Khunti Firing News: खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सोमवार की देर रात अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक गैस एजेंसी संचालक के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. यह घटना हिल चौक स्थित नगर भवन के पास की है, जहां रात करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं.

खड़ी कार को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, अपराधियों का मुख्य निशाना गैस एजेंसी संचालक नरेंद्र साव के घर के बाहर खड़ी उनकी कार थी. अपराधी कई राउंड फायरिंग करने के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए. मंगलवार की सुबह जब परिजनों ने बाहर जाकर देखा, तो कार पर गोलियों के निशान पाए गए. गनीमत यह रही कि फायरिंग के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ.

पुलिस को मिले चार खाली खोखे
घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली खोखे बरामद किए हैं. इस सनसनीखेज वारदात के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश और डर देखा जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !