Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Bihar News: क्लासरूम में सहपाठियों की पिटाई से चौथी की छात्रा की मौत, शिक्षकों पर गंभीर आरोप

Bihar News: सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित सहोरवा मध्य विद्यालय में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। चौथी कक्षा की मासूम छात्रा स्मृति कुमारी की सहपाठी छात्राओं द्वारा कथित तौर पर पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
मामूली बहस के बाद हुई झड़प 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार राय की पुत्री स्मृति कुमारी का स्कूल में अपनी दो सहपाठी छात्राओं से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि स्मृति पंखा चालू करने गई थी, जिस पर अन्य छात्राओं ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। 
परिजनों का आरोप है कि दोनों छात्राओं ने मिलकर स्मृति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और आनन-फानन में बेटी को इलाज के लिए पहले सोनबरसा, फिर सीतामढ़ी और बाद में पटना ले जाया जा रहा था। लेकिन दुर्भाग्यवश पटना पहुंचने से पहले ही आज सुबह स्मृति ने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर दूसरी ओर डीएम और एसपी के निर्देश पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच कर मामले की जांच जांच में जुटे है ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !