Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Jamshedpur News: जमशेदपुर में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर, 120 बोतल नशीली कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है, जिसके तहत गांजा, नशीली दवाओं और अन्य प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है. इसी क्रम में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की है.


आधी रात को मिली गुप्त सूचना

पुलिस को 24 मार्च 2026 की रात करीब 1:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति कोलकाता की ओर से आ रही बस से उतरकर शहर में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करने वाला है. सूचना के अनुसार, यह दवाएं खासकर युवाओं में नशे के रूप में इस्तेमाल होती हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई का निर्णय लिया गया.

शंकोसाई इलाके से आरोपी पकड़ा गया
सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने शंकोसाई रोड नंबर-04 के पास घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद लाल रंग के ट्रॉली बैग से WINCEREX नाम की 100 एमएल की 120 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद हुई. जब्त दवाओं की कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई जा रही है.
मामले की जांच के लिए औषधि निरीक्षक से रिपोर्ट ली गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि यह कफ सिरप आदत डालने वाली है और इसका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जाता है.

आरोपी की पहचान और पुलिस टीम
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जीशान अहमद (करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर का निवासी है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इस कार्रवाई में डीएसपी पटमदा बचन देव कुजूर, ओलीडीह ओपी प्रभारी मो. शारिक अली, पु.अ.नि. विवेक पाल, स.अ.नि. अजय लकड़ा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद इलाके में ड्रग तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है और अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !