Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ का तीसरा दिन, अस्त होते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, भारी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chaiti Chhath 2026: जमशेदपुर के विभिन्न नदी घाटों पर आज मंगलवार को चैती छठ का तीसरा दिन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही व्रती और स्थानीय लोग छठ घाटों की सफाई, सजावट और व्यवस्था में जुटे रहे। घाटों तक जाने वाले रास्तों को भी दुरुस्त किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

संध्या में डूबते सूर्य को दिया गया पहला अर्घ्य
शाम करीब चार बजे के बाद व्रती महिलाएं और उनके परिवारजन छठ मैया के पारंपरिक गीत गाते हुए घाटों की ओर रवाना हुए। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। घाटों पर पहुंचकर व्रतियों ने विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सूर्य मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, पूर्व मुख्यमंत्री रहे मौजूद
सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को नवरात्र और छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जिसे लोग पूरी श्रद्धा के साथ मना रहे हैं।

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ होगा समापन
चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व बुधवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो जाएगा। इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत भी समाप्त होगा और वे पारंपरिक तरीके से पारण करेंगी। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !