Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-25

Ranchi News: रांची में सीएनजी पंप पर डकैती, ओरमांझी में दुकानदार पर किया चाकू से हमला

Ranchi News: राजधानी में बीती रात कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां एक ओर टाटीसिलवे थाना क्षत्र में के जेल सीएनजी पंप और बीआईटी मेसरा के दो पेट्रोल पंप पर डकैती का मामला  सामने आया वहीं ओरमांझी में थाना इलाके में एक दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला किये जाने की खबर से सनसनी फैल गई। 
अपराधियों ने जमकर मचाया उत्पात 
बताया जा रहा है कि  डकैतों ने गेल सीएनजी पंप से जबरन बारह हजार लेकर फरार हो गए, सीसीटीवी की फुटेज के अनुसार डकैत पांच की संख्या में आए थे। घटना की सुचना मिलने के बाद स्थनीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।  पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डकैतों की पहचान करने मे जुटी है। 

वहीं ओरमांझी थाना क्षेत्र में  कुछ लोग एक दूकान में पहुंचे और किसी बात को लेकर उनकी आपस में बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई की अचानक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !