Jamshedpur Missing News : जुगसलाई थाना क्षेत्र से एक 80 वर्षीय बुजुर्ग के लापता होने की खबर सामने आई है। लापता बुजुर्ग के पुत्र ने जुगसलाई थाना में लिखित याचिका के माध्यम से प्रशासन से अपील की है कि उनके पिता राम जगदीश्वर राओ का पता लगा कर उन्हें सही सलामत परिवार को सौंप दिया जाये।
अपने मित्र से मिलने का बोल कर निकले और हुए लापता
जगदीश्वर राओ के पुत्र ने बताया कि उनके पिता 22 मार्च की सुबह करीब 9 बोधनाथ अपार्टमेंट से निकले और गुम हो गये हैं। वे सुबह अपने मित्र से मिलने का बोल कर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उन्हें आसपास के इलाके में काफी खोजा लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
परिजनों ने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, परंतु कॉल नहीं लग पा रही है। रिश्तेदारों तथा आस-पड़ोस में भी पता लगाने की कोशिश की गई पर उनका कहीं पता नहीं चला।
सुचना मिलने पर यहां करें संपर्क
परिवार द्वारा लापता बुजुर्ग की पहचान के लिए पूरा ब्यौरा जारी किया है जिससे उनकी पहचान हो सके। साथ ही परिजनों का मोबाइल नंबर भी दिया गया है जिससे परिजनों को सीधे सुचना दी जा सके। लापता व्यक्ति का नाम राम जगदीश्वर राव, उम्र 80 साल लम्बाई 5 फुट 4 इंच, रंग सावला है तथा वे घर से सफेद शर्ट एवं काली पैंट पहन कर घर से निकले थे और पैरों में ब्राउन कलर सैंडल पहन रखी है। परिवार ने सबसे अपील की है कि उनकी सहायता की जाये और उनके गुमशुदा परिजन को सही सलामत उन तक पंहुचा दिया जाए।