Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-30

CM Hemant Soren: परिवार संग उत्तराखंड यात्रा पर निकले CM हेमन्त सोरेन, किए केदारनाथ धाम के दर्शन

CM Hemant Soren: देवभूमि उत्तराखंड में पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन। वे इन दिनों अपने पारिवारिक दौरे पर उत्तराखंड के विभिन्न दर्शनीय और धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी एवं डुमका विधायक कल्पना सोरेन, दोनों बेटे और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं।


इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सोरेन ने विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की पावन भूमि की पौराणिक महत्ता को भी सराहा और कहा कि यहां का वातावरण अत्यंत आध्यात्मिक और मन को शांत करने वाला है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा निजी और आध्यात्मिक उद्देश्य से प्रेरित है, लेकिन धार्मिक पर्यटन को लेकर उनकी इस यात्रा को एक सकारात्मक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !