Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Adityapur Road Accident: एमपी टावर के पास अनियंत्रित 407 पिकअप का कहर, कार को टक्कर मार डिवाइडर के पार फेंका, कई घायल

Adityapur Road Accident: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत एमपी टावर के पास बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बचा, हालांकि इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अनियंत्रित 407 पिकअप वाहन (संख्या: WB78 8415) ने आगे चल रही एक कार (संख्या: JH05 AQ 2712) को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार डिवाइडर लांघकर सड़क की दूसरी लेन में जा गिरी. रफ्तार का कहर यहीं नहीं रुका, कार को ठोकने के बाद बेकाबू पिकअप ने सड़क पार कर रहे एक यात्री टेंपो को भी अपनी चपेट में ले लिया.

टेंपो सवार यात्री हुए चोटिल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के वक्त टेंपो में कई यात्री सवार थे, जो पिकअप की सीधी भिड़ंत के कारण घायल हो गए. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को क्षतिग्रस्त टेंपो से बाहर निकाला. स्थानीय नागरिकों की सक्रियता से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. गनीमत रही कि कार दूसरी लेन में जाने के बावजूद किसी अन्य वाहन से नहीं टकराई, वरना हताहतों की संख्या बढ़ सकती थी.

हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने जब्त किए वाहन
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद 407 पिकअप का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा. चालक की इस हरकत से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने सड़क के बीचों-बीच फंसे क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया और बाधित यातायात को पुनः सामान्य कराया. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों और पिकअप को जब्त कर लिया है.

फरार चालक की तलाश में जुटी आदित्यपुर पुलिस
आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप वाहन के नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की पहचान की जा रही है. रात के समय सड़कों पर भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार को लेकर स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है और प्रशासन से रात में गश्ती व स्पीड चेकिंग बढ़ाने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !