Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक पिता और उसकी बेटी की जान चली गई, जबकि पत्नी और दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है.
परिवार ससुराल जा रहा था, तभी हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार एक ही बाइक पर सवार होकर ससुराल की ओर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी टक्कर, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई.
दोनो घायलों की हालत नाजुक बताया जा रहा
हादसे में घायल पत्नी और दूसरी बेटी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.वहीं, दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
इलाके में मातम का माहौल
एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है, लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं.
सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर घिरे सवाल
इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है.