Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Seraikela News: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र मे बढ़ती प्रदुषण की समस्या, कचरा जलाने से फैला रहा जहरीला धुआं

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इन दिनों प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। ओमीनी ऑटो यूनिट-3 के समीप जियाडा की जमीन पर बने डंप यार्ड में नगर निगम का कचरा जलाए जाने से क्षेत्र में घना और जहरीला धुआं फैल रहा है। इस धुएं का असर आसपास स्थित फैक्ट्रियों पर भी पड़ रहा है।
धुएं से हो रही कई परेशानियां 

बताया जा रहा है कि धुआं सीधे कंपनी परिसर के अंदर पहुंचने से कर्मचारियों और मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बिगड़ते वातावरण के कारण काम करना मुश्किल हो गया है।

मामले को लेकर कर्मचारियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर कचरा जलाया जा रहा है, वहां इस तरह की गतिविधि प्रतिबंधित है, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है।
लगातार बढ़ते प्रदूषण और प्रशासनिक उदासीनता को लेकर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस समस्या के कारण आसपास के लोगों का भी जीना दूभर हो गया है।
अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस गंभीर मुद्दे पर कब तक प्रभावी कदम उठाते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !