Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Jharkhand News: पलामू में सनसनी, तलवार से वार कर युवक को किया घायल

Jharkhand News: पलामू जिले के चैनपुर बाजार में बुधवार की रात पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में एक युवक पर तलवार से हमला किया दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल चंदन कमलापुरी चैनपुर का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व जिला परिषद सदस्य चैनपुर निवासी शैलेंद्र उर्फ शैलू चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
घायल को भेजा गया अस्पताल, आरोपी गिरफ्तार 
थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि हमले में चंदन कमलापुरी बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तत्काल चैनपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमआरएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !