Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Saraikela Crime : कपाली में चापड़ से हमला, युवक गंभीर रूप से घायल, आरोपी की तलाश में पुलिस

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में गुरुवार देर शाम चापड़ से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बड़गाछ के समीप हुई इस वारदात में दानिश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दानिश पर अचानक धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल युवक को तुरंत टीएनबी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक को गहरे जख्म आए हैं और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेहान नामक युवक द्वारा चापड़ से हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !