Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Jamshedpur News: घना कोहरा बना हादसे की वजह, टैंकर से भिड़ी कार, एक की हालत नाजुक

Jamshedpur News: बहरागोड़ा में एनएच-18 पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के होटल ओम कृष्ण के समीप सुबह करीब 3 बजे एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार ईचड़ाशोल निवासी सौरभ मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए कटक भेजा गया है। 
पेट्रोलिंग टीम की तत्परता ने बचाई घायलों की जान 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरागोड़ा निवासी दो युवक कार में सवार होकर पश्चिम बंगाल से अपने घर लौट रहे थे। सुबह के वक्त अत्यधिक कोहरा होने के कारण चालक को सड़क पर खड़ा टैंकर दिखाई नहीं दिया और कार सीधे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने सक्रियता दिखाई। बिना समय गंवाए दोनों घायलों को पेट्रोलिंग वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया गया। वहीं सौरभ नायक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

साथ ही बगल सीट में बैठे सौरभ मंडल की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। उन्हें CHC में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए PRM मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर किया। वहीं परिजनों के अनुसार बारीपदा में भी स्थिति में सुधार न होने और चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा हेतु कटक रेफर कर दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !