Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Giridih News: पानी भरने गई महिला गिरी कुएं में, बचाने गए पति समेत दोनों की मौत

Giridih: झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय थाना इलाके के गोविंदपुरा गांव में एक दुखद घटना सामने आया है, जहां पति-पत्नी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

पानी भरते समय फिसली महिला
बताया जा रहा है कि पार्वती देवी रोज की तरह घरेलू कामकाज कर रही थीं। इसी दौरान वह पानी भरने के लिए कुएं के पास गईं। पानी निकालते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर गईं।

बचाने के प्रयास में पति भी कूदे
पत्नी को गिरता देख राजेंद्र मुर्मू ने बिना समय गंवाए उन्हें बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। लेकिन कुआं काफी गहरा होने और पानी ज्यादा होने के कारण दोनों ही बाहर नहीं निकल सके और डूब गए।

ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शव बाहर निकालकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
सूचना मिलने के बाद गांडेय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही समय में पति-पत्नी की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !