Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Loco Pilot: लोको पायलट्स का जोरदार प्रदर्शन, केएमए और वेतन बढ़ाने की मांग

Loco Pilot: लोको पायलट्स को अपने माइलेज भत्ते में थोड़ी बढ़ोतरी पसंद नहीं आई है। इसके विरोध में उन्होंने शुक्रवार को कीताडीह रोड के टाटानगर और आदित्यपुर समेत चक्रधरपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर गार्ड-क्रू लॉबी में प्रदर्शन किया। वे ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय कमेटी के दिल्ली जंतर मंतर धरने का समर्थन कर रहे हैं।

लोको पायलट्स ने भत्तों और वेतन सुधार की कई मांगें रखीं
लोको पायलट्स का कहना है कि केएमए भत्ते में 23 प्रतिशत, महंगाई भत्ते में 50 प्रतिशत और माइलेज भत्ते में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी होनी चाहिए थी। इसके अलावा वेतन की अधिकतम सीमा हटाने, आयकर में छूट देने और वेतन वृद्धि के 30 प्रतिशत तत्व को धीरे-धीरे खत्म न करने जैसी कई और मांगें भी उन्होंने उठाई हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !