Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-27

Dhanbad News: जिले में चोरों का आतंक थमने का नहीं ले रहा नाम, एक रात में दो दुकानों में लाखों की चोरी

Dhanbad News: शहर के बरटांड़ में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने एक रात में आस-पास की दो दुकानों में चोरी की घटना का को अंजाम दिया है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है, जब चोरों ने एक साथ एक मोबाइल दुकान और बगल की दवा दूकान से लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। शुक्रवार को जब दुकानदार दूकान खोलने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। 
सीसीटीवी का केबल काट कर अंदर घुसे चोर 
मोबाइल दूकान के संचालक रंजीत सिंह ने बताया कि चोर उनकी दूकान में सीसीटीवी का केबल काटने के बाद घुसे और अंदर से तकरीबन 9 लाख का सामान के साथ नगदी ले उड़े वहीं दवा दूकान के संचालक ने बताया कि उनकी दुकान में चोर पीछे की दिवार तोड़ कर अंदर आए और 10 से 15 हजार का सामान और नगद पर हाथ साफ कर गए। 
घटना की सुचना धनबाद सदर थाना को दी गई और प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ा कर इलाके को सुरक्षित करने का प्रयास  किया जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !