Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-28

Jamshedpur News: सोनारी में देर शाम अज्ञात युवक का उत्पात, कई कारों के शीशे तोड़े

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित एफ रोड पर शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक हाथ में लाठी लेकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ता नजर आया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने एक-दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा कारों के शीशे तोड़ दिए। जब वाहन मालिक मौके पर पहुंचे तो अपनी गाड़ियों की हालत देखकर हैरान रह गए। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर अचानक यह घटना कैसे हुई।

पहचान के लिए मुखबिर सक्रिय
पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

कार मालिकों ने दर्ज कराई शिकायत
घटना के बाद प्रभावित वाहन मालिकों ने सोनारी थाने में लिखित शिकायत दी है। लोगों का कहना है कि युवक दोनों हाथों से लाठी घुमाकर कारों पर वार कर रहा था। उस समय आसपास कोई भी व्यक्ति उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

इस घटना ने एक बार फिर शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !