Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Palamu News: अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान अधिकारियों पर हमला, जब्त गाड़ियां छुड़ाकर फरार हुए माफिया

Palamu News: जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम पर हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. खनन से जुड़े दबंगों ने न सिर्फ अधिकारियों के साथ मारपीट की, बल्कि जब्त किए गए वाहनों को भी जबरन छुड़ाकर ले गए.


शनिवार रात करीब 8:45 बजे एनएच-139 स्थित कटैया मोड़ पर प्रशासन द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस अभियान का नेतृत्व सीओ मनीष कुमार सिन्हा कर रहे थे. उनके साथ सर्किल इंस्पेक्टर सीआई नंदलाल कुमार और अन्य कर्मी भी मौजूद थे.


जांच के दौरान टीम ने स्टोन चिप्स से लदे दो हाईवा वाहनों को रोका. कागजातों की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया. इसके बाद प्रशासनिक टीम पुलिस सुरक्षा में इन वाहनों को हरिहरगंज थाना ले जा रही थी.

रास्ते में रोककर किया हमला
इसी दौरान बेलौदर मोड़ के पास खनन से जुड़े लोगों ने टीम को घेर लिया. बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पहले बहस शुरू की और फिर जब्त वाहनों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे. बात बढ़ने पर उन्होंने अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी.

हमले के दौरान सीओ मनीष कुमार सिन्हा और सीआई नंदलाल कुमार के साथ बदसलूकी की गई. बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. हालात इतने बिगड़ गए कि हमलावर दोनों जब्त हाईवा को जबरन लेकर मौके से फरार हो गए.

मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने हरिहरगंज थाना में चार नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी काम में बाधा और हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !