Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Social Media Ban: इंडोनेशिया का बड़ा कदम,16 साल से कम उम्र वाले बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, जानें नए नियम

Social Media Ban: बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुनिया में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इंडोनेशिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर कड़े नियम लागू करने शुरू कर दिए हैं। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों को इंटरनेट पर मौजूद खतरों से सुरक्षित रखा जा सकेगा।


क्या है नया नियम?

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे YouTube, TikTok, Facebook, Instagram, X और Roblox जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपना अकाउंट नहीं बना पाएंगे। इन प्लेटफॉर्म्स को सरकार ने “हाई रिस्क” माना है, क्योंकि यहां गलत कंटेंट, साइबर बुलिंग और ठगी का खतरा ज्यादा रहता है।


ये फैसला क्यों लिया गया

सरकार का कहना है कि छोटे बच्चे जल्दी गलत चीजों के संपर्क में आ जाते हैं। इसलिए उन्हें सोशल मीडिया से दूर रखना जरूरी है। यह नियम करीब 7 करोड़ बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।


इस नियम को लागू करना आसान नहीं होगा 

सरकार ने यह भी कहा है कि इस नियम को लागू करना आसान नहीं होगा। सोशल मीडिया कंपनियों को बच्चों के अकाउंट पहचानकर बंद करने होंगे, जो एक बड़ी चुनौती है। इसलिए इसे धीरे-धीरे लागू किया जाएगा।


इस नियम के पीछे लोगों की राय 

इस फैसले पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है। कुछ बच्चों को लगता है कि उनका मनोरंजन कम हो जाएगा, जबकि कई माता-पिता इसे सही कदम बता रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोशल मीडिया बच्चों की मानसिक सेहत पर असर डाल सकता है, लेकिन सही गाइडेंस के साथ इसका सही इस्तेमाल भी सिखाया जा सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !