Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jharkhand News: कोडरमा मे मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Jharkhand News: कोडरमा जिले में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इंद्रदेव पांडे के रूप में हुई है।
सर के पीछे भारी वस्तु से किया गया हमला, पोस्टमार्टम मे सामने आया सच 

बताया जा रहा है कि इंद्रदेव पांडे मंगलवार रात अपने घर लौटे थे। वह झुमरी तिलैया–गुमो सड़क पर बोरिंग कार्य की निगरानी कर रहे थे। रात में घर आने के बाद वह तड़के करीब 3 बजे फिर काम पर जाने के लिए निकले, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत की खबर परिजनों को मिली।
उनका शव तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल के पास, घर से करीब 1.5 किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम में सामने आया कि मृतक के सिर के पीछे किसी भारी वस्तु से वार किया गया था, जिससे उनकी मौत हुई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !