Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव, जमशेदपुर के वोटों की गिनती सोमवार से होगी शुरू

Jamshedpur News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. जमशेदपुर के अधिवक्ताओं के मतों (वोटों) की गिनती सोमवार से शुरू होने जा रही है. इस चुनाव में जमशेदपुर के 12 अधिवक्ताओं समेत पूरे राज्य से कुल 100 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 

12 मार्च को हुआ था मतदान, अल्फाबेटिकल तरीके से हो रही है काउंटिंग
काउंसिल के 23 सदस्यों के पदों पर चयन के लिए बीते 12 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ था. राज्य के ढाई दर्जन से अधिक जिला एवं अनुमंडल बार एसोसिएशनों में पड़े मतों की गिनती अल्फाबेटिकल (वर्णमाला के क्रम) के अनुसार की जा रही है. इसी क्रम में जमशेदपुर जिले के अंतर्गत आने वाले घाटशिला के अधिवक्ताओं के वोटों की गिनती की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है.

जमशेदपुर बार एसोसिएशन से ताल्लुक रखने वाले 12 वकीलों के चुनावी मैदान में है. सोमवार से शुरू होने वाली इस गिनती पर न केवल स्थानीय अधिवक्ताओं बल्कि पूरे कोल्हान क्षेत्र के विधि विशेषज्ञों की निगाहें टिकी हुई हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !