Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

East Singhbhum News: बहेरा लैम्प्स में दोबारा शुरू हुई धान की खरीद, सैकड़ों किसानों को मिली बड़ी राहत

East Singhbhum News: धालभूमगढ़ प्रखंड के बहेरा लैम्प्स में धान खरीद बंद होने के मुद्दे पर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। किसानों की परेशानी को गंभीरता से उठाने वाले रोहित मिश्रा की पहल रंग लाई और प्रशासन को त्वरित कदम उठाने पड़े।

रोहित मिश्रा की बड़ी पहल प्रशासन को आवेदन देकर उठाई किसानों की समस्या 
रोहित मिश्रा ने 06 march 2026 को घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर साफ तौर पर बताया था कि धान खरीद बंद होने से स्थानीय किशनों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग की थी।

प्रशासन के निर्देश के बाद फिर शुरू हुई धान खरीद
उनकी सक्रियता और लगातार प्रयासों के बाद जिला सहकारिता पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम समेत संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल निर्देश जारी किए। इसके परिणामस्वरूप बहेरा लैम्प्स में धान खरीद दोबारा शुरू हो गई है। इस फैसले से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को बड़ी राहत मिली है और उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

रोहित मिश्रा का बड़ा बयान 
रोहित मिश्रा ने कहा किसानों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी हर समस्या के समाधान के लिए मैं हमेशा आगे खड़ा रहूंगा। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि यदि भविष्य में किसानों के साथ किसी भी तरह की अनदेखी होती है, तो वे और भी मजबूती से उनकी लिए आवाज उठाते रहेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !