Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur News: ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर केंद्रीय समिति चुनाव संपन्न

Jamshedpur News: ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय समिति के चुनाव की प्रक्रिया दिनांक 29 मार्च 2026 को ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराया गया। इस चुनाव में कुल 83 मतदाता सूचीबद्ध थे, जिनमें से 67 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
किसको मिले कितने वोट 

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सतेंद्र कुमार को 35 मत प्राप्त हुए वहीं अनिल ठाकुर को 32 मत प्राप्त हुए। सतेंद्र कुमार को अधिक मत प्राप्त होने के कारण उन्हें अध्यक्ष पद हेतु विजयी घोषित किया गया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में श्रीनिवास कुमार को 40 मत प्राप्त हुए राजेश कुमार को 27 मत प्राप्त हुए। श्रीनिवास कुमार को अधिक मत प्राप्त होने के कारण उन्हें कोषाध्यक्ष पद हेतु विजयी घोषित किया गया।

चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस पूरे चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक महासचिव राजकिशोर सिंह, संस्थापक सदस्य मनोज (गुणी), दीपु सिंह, राम उदय सिंह सहित सैकड़ों ब्रह्मर्षि बंधुओं ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !