Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur Dimna Lake: डिमना लेक में मिली महिला की लाश, सोनारी की संजू साहू के रूप में हुई पहचान, पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी

Jamshedpur Dimna Lake: जमशेदपुर के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट डिमना लेक के पास रविवार एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की शिनाख्त कर ली है, जिससे मामले की गुत्थी सुलझाने में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है.

पर्स में मिले आधार कार्ड और तीन सिम से हुई शिनाख्त
बोड़ाम पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान संजू साहू (43 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सोनारी के कुम्हार पाड़ा की रहने वाली थीं. उनके पति का नाम देवानंद साहू है. पुलिस को घटनास्थल पर शव के पास से महिला का एक पर्स बरामद हुआ था. इस पर्स की तलाशी लेने पर उसमें से आधार कार्ड, तीन मोबाइल सिम कार्ड और कुछ नकदी समेत अन्य जरूरी सामान मिले, जिसके आधार पर ही महिला की तत्काल पहचान संभव हो सकी.



घटनास्थल पर उमड़ी भारी भीड़, मची अफरा-तफरी
जिस स्थान से महिला का शव बरामद हुआ, वह डिमना लेक का मुख्य पिकनिक स्पॉट है. रविवार की छुट्टी होने के कारण वहां पहले से ही बड़ी संख्या में सैलानी और स्थानीय लोग मौजूद थे. शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई. इस वजह से काफी देर तक डिमना लेक इलाके में अफरा-तफरी और कौतूहल का माहौल बना रहा.

हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
बोड़ाम थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सोनारी इलाके में रहने वाले महिला के परिजनों से संपर्क साधने का लगातार प्रयास कर रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से सघन जांच में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !