Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur Weather: भीषण गर्मी का असर, नदी किनारे उमड़ रही लोगों की भीड़, 39 डिग्री तापमान ने बढ़ाई तपिश

Jamshedpur: शहर में इन दिनों गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अब शहरवासी नदी का रुख कर रहे हैं।
रविवार को जमशेदपुर का तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचते नजर आए। यहां छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक नदी के ठंडे पानी में घंटों नहाते और मस्ती करते दिखे।

नदी किनारे लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ गर्मी से राहत के पल बिताते नजर आए। नदी में नहाने पहुंचे शहरवासी विकास कुमार ने बताया कि गर्मी बहुत ज्यादा है, इसलिए नदी में नहाने आए हैं, यहां काफी ठंडक मिल रही है।

वहीं, भारती देवी ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ नदी में नहाने आई हैं। उन्होंने कहा कि नदी का पानी काफी ठंडा है और बच्चों को यहां बहुत मजा आ रहा है।

गर्मी के मौसम में नदी किनारे लोगों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !