Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

BRAKING: पतरातू में फायरिंग और बमबाजी से दहशत, गार्ड को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

BRAKING: रामगढ़ जिले के पतरातू में रविवार देर शाम रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग और बमबाजी कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

गेट खोलते ही गार्ड पर ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के अनुसार, दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर साइट पर पहुंचे। जैसे ही गेट खोला गया, उन्होंने वहां तैनात गार्ड प्रदीप राजवंशी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

गोली लगने से प्रदीप राजवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर जाते-जाते बम फेंककर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में और भी हड़कंप मच गया।

रिम्स में भर्ती, हालत नाजुक
घटना के बाद घायल गार्ड को तुरंत इलाज के लिए रांची के RIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मौके से मिले सबूत, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही SDPO गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह और थाना प्रभारी एसके गुप्ता मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखा और बम के अवशेष बरामद किए हैं। पूरे मामले की जांच के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके में छापेमारी तेज कर दी गई है।

धमकी भरा पर्चा मिला, गैंग वार की आशंका
इस घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा है। पर्चे में लिखा गया है कि “राहुल गैंग और अमन साहू गैंग को मैनेज करना बंद करो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।”

इससे पुलिस गैंगवार या रंगदारी से जुड़े एंगल पर भी जांच कर रही है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्धों की तलाश जारी है और पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !