Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Jamshedpur News Accident: पोटका मे दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की ट्रक से टक्कर में प्रधानाध्यापक की मौत

Jamshedpur News Accident: जमशेदपुर में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक शिक्षक की जान चली गई. पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में टाटा हाता मुख्य मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
ट्रक से टकराई बाइक, मौके पर बिगड़ी हालत
घटना तिरिलडीह के पास की है, जहां करीब सात बजे शिक्षक वीर प्रताप मुर्मू की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत इलाज के लिए पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

स्कूल के प्रधानाध्यापक की हुई मौत 
वीर प्रताप मुर्मू गंगाडीह पंचायत के मध्य विद्यालय नागा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे. वह अपने पैतृक गांव पुपडीह से करनडीह स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

परिजनों में मचा कोहराम, इलाके में पसरा शोक 
शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और जानने वालों की भीड़ जमा हो गई. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग उनके निधन पर गहरा दुख जता रहे हैं.

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है. तेज रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है, जिससे हर दिन ऐसे दुखद हादसे सामने आ रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !