Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-30

Jamshedpur News: 3 किलो प्लास्टिक एवं दो बोरा प्लास्टिक गिलास जप्त किया गया ₹3000 जुर्माना वसूला गया

Jamshedpur news: मानगो नगर निगम के कई क्षेत्रों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया एवं 3 किलो प्लास्टिक एवं दो बोरा प्लास्टिक का गिलास जप्त किया गया तथा ₹3000 जुर्माना वसूला गया तथा प्लास्टिक रखने वाले पथ विक्रेताओं एवं ट्रेड लाइसेंस नहीं रखने वाले,दुकानदारों, प्रतिष्ठान मालिकों को चेतावनी दी गई।
साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं प्लास्टिक के सामान पर सामान नहीं देने की चेतावनी दी गई।
 मानगो नगर निगम द्वारा तमाम थोक एवं खुदरा विक्रेताओं को अपील किया जाता है कि प्लास्टिक का उपयोग ना करें ।
विदित हो कि इस संदर्भ में इस संदर्भ में विगत आठ महीनों से लगातार माइकिंग के साथ-साथ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतु नगर निगम अधिकारियों द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद लगातार दुकानों में प्लास्टिक पाया जा रहा है एवं कई दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया जाएगा
उप नगर आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया है कि यदि किसी भी दुकान में या पथ विक्रेताओं के पास प्लास्टिक पाया जाता है तो वेंडर लाइसेंस एवं ट्रेड लाइसेंस रद्द किया जाएगा

मौके पर नोडल पदाधिकारी कार्यालय कर्मी , रोहित एक्का, सुजीत कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी आदि उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !