Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Toll Tax Hike: सड़कों पर चलना अब और भी महंगा, 1 अप्रैल से टोल दरों में बढ़ोतरी, बिहार-झारखंड रूट पर भी बढ़ेगा किराया

Toll Tax Hike: 1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे टोल टैक्स की नई दरें लागू करने जा रही है। इसका मतलब ये है कि अब हाईवे पर सफर करने वालों को पहले से थोड़ा ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। ये बढ़ोतरी 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी।

झारखंड के टोल प्लाजा पर बढ़ेगा भुगतान
झारखंड में भी कई टोल प्लाजा पर दरें बढ़ने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग गाड़ियों पर 5 से 15 रुपये तक ज्यादा टोल देना पड़ सकता है। खासकर हजारीबाग, रांची, जमशेदपुर और धनबाद के आसपास के टोल प्लाजा पर नई दरें लागू होंगी।

ट्रांसपोर्ट और बाजार पर पड़ेगा सीधा प्रभाव
रांची-जमशेदपुर, रांची-रामगढ़ और धनबाद जैसे व्यस्त मार्गों पर रोज हजारों गाड़ियां चलती हैं। ऐसे में टोल बढ़ने से आम लोगों, बस वालों और ट्रांसपोर्ट वालों पर सीधा असर पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि जब टोल महंगा होगा, तो सामान ढोने का खर्च भी बढ़ेगा, जिससे बाजार में चीजें महंगी हो सकती हैं।

बिहार रूट पर भी बढ़ेगा टोल खर्च
1अप्रैल से फास्टैग के नियमों में भी बदलाव होगा। अब एनुअल पास के लिए 3000 रुपये की जगह 3075 रुपये देने होंगे।
झारखंड से बिहार जाने वाले लोगों के लिए भी सफर महंगा हो जाएगा। खासकर पटना रूट पर चलने वाली गाड़ियों को ज्यादा टोल देना पड़ेगा। दीदारगंज और रजौली जैसे टोल प्लाजा पर भी नई दरें लागू होंगी।

अप्रैल से टोल रेट में बढ़ोतरी देशभर में सफर होगा महंगा
हर साल अप्रैल में टोल दरों की समीक्षा होती है, और उसी के तहत इस बार भी पूरे देश में नई दरें लागू की जा रही हैं। अब साफ है कि 1 अप्रैल से सड़क पर सफर करना थोड़ा और महंगा हो जाएगा। इस बदलाव का असर रोजाना आने-जाने वाले लोगों की जेब पर साफ दिखेगा। साथ ही लंबी दूरी तय करने वालों को अपने बजट में भी बदलाव करना पड़ सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !